Home बिहार बंगाल पुलिस ने पटना पुलिस को सौंपे चार आरोपी, कोर्ट ने ट्रांजिट...

बंगाल पुलिस ने पटना पुलिस को सौंपे चार आरोपी, कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

433
0
Bengal police handed over four accused to Patna police, court sent them on transit remand

पटना: पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंदन मिश्रा हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के आनंदपुर थाने  की पुलिस ने पटना लाए जाने वाले चार आरोपियों को रविवार देर रात बिहार पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले अलीपुर की स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेज दिया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसके बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने और ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की अनुमति दे दी। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे। इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था। पटना: पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंदन मिश्रा हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के आनंदपुर थाने  की पुलिस ने पटना लाए जाने वाले चार आरोपियों को रविवार देर रात बिहार पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले अलीपुर की स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसके बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने और ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की अनुमति दे दी। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे। इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था। हत्या के इस मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।






GNSU Admission Open 2026