Home राष्ट्रीय पीएम मोदी–ऑस्ट्रिया वार्ता: चांसलर स्टॉकर संग मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को मिली नई...

पीएम मोदी–ऑस्ट्रिया वार्ता: चांसलर स्टॉकर संग मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को मिली नई दिशा

53
0
PM Modi-Austria talks: Meeting with Chancellor Stocker, bilateral cooperation gets a new direction

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस उच्चस्तरीय मुलाकात का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सहयोग को नई दिशा देना और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना रहा। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर सहमति बनने की संभावना जताई गई है, जिनकी जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए साझा की जाएगी। इससे पहले चांसलर स्टॉकर ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह उनकी चार दिवसीय भारत यात्रा का हिस्सा है, जो 2025 में पद संभालने के बाद उनकी पहली एशिया यात्रा भी है। बुधवार को ही विदेश मंत्री जयशंकर ने भी स्टॉकर से मुलाकात की थी और इसे भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला कदम बताया था। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए राज्य मंत्री रक्षा खडसे मौजूद रहीं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का मुख्य फोकस आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों देश ग्रीन टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन, नवीकरणीय ऊर्जा और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रिया के संबंध लंबे समय से भरोसे और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रहे हैं। यह यात्रा 2024 में पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान बनी सहमतियों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026