Home बिहार नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले...

नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

360
0
Three children drowned while bathing in the river, divers retrieved the bodies; family members inconsolable

रोहतास: रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बघाखोह टोला के पास काव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बघाखोह टोला गांव के चार बच्चे गुरुवार की शाम काव नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी का तेज बहाव उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। चारों बच्चे पानी में फंस गए, जिसमें से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। डूबने वालों में गांव के रामाश्रय यादव उर्फ पंजाबी सिंह यादव के दो बेटे विकास कुमार (12) और शशि कुमार (10) शामिल हैं। तीसरा मृतक विनोद सिंह का पुत्र कुंदन कुमार (13) था। जैसे ही सुरक्षित बचे बच्चे ने गांव पहुंचकर हादसे की सूचना दी, ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और आस-पास के क्षेत्रों से गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए जा सके। घटना की सूचना मिलते ही अकोढ़ीगोला थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतक विकास और शशि के पिता रामाश्रय यादव ने अपने दोनों बेटों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल कुंदन कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

GNSU Admission Open 2026