Home बिहार समस्तीपुर में महिला को बेटा न होने पर घर से निकाला, सास-ननद...

समस्तीपुर में महिला को बेटा न होने पर घर से निकाला, सास-ननद पर मारपीट का आरोप

489
0
In Samastipur, a woman was thrown out of the house for not having a son, mother-in-law and sister-in-law accused of assault

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरवड्डा गांव में बेटे की चाह में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा कुमारी (25 वर्ष), जो कोरवड्डा गांव निवासी चुनचुन पासवान की पत्नी है, को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीषा का कहना है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी और उसकी 9 साल की एक बेटी है।

लेकिन बेटे की कमी को लेकर उसकी सास और ननद लगातार उसे ताना देती थीं और मारपीट भी करती थीं। शुक्रवार को मामला उस वक्त गंभीर हो गया जब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सास और ननद उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देती थीं।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई सुरेंद्र झा ने बताया कि घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का पति समस्तीपुर में रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।





GNSU Admission Open 2026