Home बिहार युवती के साथ गैंगरेप, लखनऊ से आने के बाद ई-रिक्शा में चार...

युवती के साथ गैंगरेप, लखनऊ से आने के बाद ई-रिक्शा में चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

381
0
A young woman was gang-raped by four people in an e-rickshaw after coming from Lucknow

नवादा: नवादा में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ले के एक सुनसान मकान में चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर गोंदापुर टीओपी (पुलिस चौकी) पहुँची और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था।

इसके बाद वह नगर थाना पहुँची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नगर थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की। घटना गोंदापुर टीओपी क्षेत्र की है। पीड़िता रोह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह इलाज के लिए लखनऊ गई थी और मंगलवार को लौटने के बाद नवादा के सद्भावना चौक पहुंची, जहाँ चार बदमाशों ने उसे झांसा देकर ई-रिक्शा में बैठाया। फिर उसे भदौनी मुहल्ले में पानी टंकी के पास एक सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। टीओपी प्रभारी ने तत्काल इस घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी।

GNSU Admission Open 2026

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रसूल नगर निवासी मुमताज मंसूरी, सुलेमान नगर निवासी मो. समीर, गोंदापुर निवासी मो. अरमान और मो. साबिर शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


GNSU Admission Open 2026