Home बिहार महागठबंधन का statewide चक्काजाम, जहानाबाद में पैसेंजर ट्रेन रोकी गई

महागठबंधन का statewide चक्काजाम, जहानाबाद में पैसेंजर ट्रेन रोकी गई

390
0
Statewide blockade by Mahagathbandhan, passenger train stopped in Jehanabad

पटना: चुनाव आयोग की ओर से बिहार में चलाए जा रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। राज्य में कई जगहों पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों को जाम कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद में राजद समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है। वही मनेर, हाजीपुर में विपक्षी दलों के समर्थकों ने कई जगहों पर जाम लगा दिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह 6 बजे से ही राजद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जलाकर सड़क जाम कर दी गई। इसी बीच राहुल गांधी चक्काजाम में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ट्रेड यूनियंस 25 करोड़ श्रमिकों को लेकर भारत बंद की कमान संभाले हुए हैं। ट्रेड यूनियंस के मुताबिक, देशभर में बैंकों, बीमा दफ्तरों और कोयला खदानों के बंद रहने का आह्वान किया गया है, वहीं बिहार में विपक्षी दलों ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून, 2025 से चलाया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 रखी गई है।

GNSU Admission Open 2026

इंडिया महागठबंधन का मानना है कि बिहार में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के  साथ गरीब मतदाताओं के नामों की छंटनी करने के लिए एनडीए के इशारे पर यह विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह मताधिकार छीनने की साजिश है। इस तरह के आलोकतांत्रिक रवैये का प्रतिकार करने के लिए  इंडिया महागठबंधन’ के द्वारा 09 जुलाई, 2025 को आयोजित बिहार में पूर्ण चक्का जाम पूर्वाह्न 09ः00 बजे राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय, 02 वीरंचद पटेल पथ से शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ दीपंकर भट्टाचार्य, एमए बेबी और डी राजा भी मौजूद रहेंगे। इस बिहार बंद में महागठबंधन के अन्य नेतागण भी चक्का जाम आंदोलन में शामिल होंगे।


GNSU Admission Open 2026