Home बिहार चार बेटियों के बाद इकलौते बेटे को गोली, मां की चीत्कार; इंटर...

चार बेटियों के बाद इकलौते बेटे को गोली, मां की चीत्कार; इंटर छात्र को किसने बनाया निशाना?

334
0
After four daughters, the only son was shot, mother's cry; who targeted the intermediate student?

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र के कारगिल चौक स्थित शिव मंदिर के पीछे राजोपट्टी मोहल्ले में गुरुवार रात इंटर के एक छात्र को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव निवासी विजय महतो के पुत्र सुशील कुमार (17) के रूप में हुई है। सुशील इंटर में साइंस का छात्र है और कोचिंग की तैयारी के लिए सीतामढ़ी में किराए के लॉज में रह रहा था। घटना की खबर मिलते ही छात्र के माता-पिता अस्पताल पहुंचे।

मां संगीता देवी फूट-फूट कर रो पड़ीं और बोलीं—”चार बेटियों के बाद बस एक ही बेटा है।” घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सुशील के साथ लॉज में रहने वाले छात्र अनमोल कुमार ने बताया कि जब वह बाहर निकला तो उसने सुशील को बाथरूम के पास सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। आनन-फानन में अन्य छात्रों की मदद से उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

डॉक्टर वरुण कुमार ने बताया कि छात्र के सिर के बाएँ हिस्से में गोली लगी है और हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ रामकृष्ण और मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का माना जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गोली पास से मारी गई है और इसमें साथ पढ़ने वाले छात्रों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।



GNSU Admission Open 2026