Home राष्ट्रीय सीबीआई की रेलवे के पीपी यार्ड में दबिश, जांच से मचा हड़कंप

सीबीआई की रेलवे के पीपी यार्ड में दबिश, जांच से मचा हड़कंप

30
0
CBI raids railway's PP yard, investigation creates stir

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने दबिश दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी द्वारा ठेकेदारों से बिल पास करने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों के मुताबिक रेलवे के वैगन मेंटेनेंस से जुड़े प्रमुख पीपी यार्ड में सीबीआई के करीब 10 से 12 अधिकारी जांच कर रहे हैं। टीम वरिष्ठ डीएमई के चेंबर में विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। संबंधित अधिकारी से भी पूछताछ किए जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि ठेकेदारों ने बिलों के भुगतान अथवा उन्हें पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई की टीम के पीपी यार्ड पहुंचकर जांच शुरू करने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के लिए दिल्ली से सीबीआई की विशेष टीम के भिलाई पहुंचने की भी सूचना है। फिलहाल जांच जारी है और सीबीआई की ओर से कार्रवाई तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।