Home राजनिति राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले किसानों की आमदनी दोगुनी करने...

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा था, लेकिन हालात बदतर

343
0
Rahul Gandhi targeted the Centre, said there was a promise to double the income of farmers, but the situation is worse

महाराष्ट्र में किसानों की उपेक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र में तीन महीनों में 767 किसाों ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप है। सरकार से सवाल करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? अब ये 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे।  एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि किसान हर दिन कर्ज में और गहराई तक डूब रहा है। बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है, लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं। जब वो कर्ज माफी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने उन पर वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे, लेकिन आज हाल ये है कि अन्नदाता की जिंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है और मोदी जी अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं।
 

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026