Home राष्ट्रीय जगन्नाथ रथ यात्रा हादसा: मंत्री पृथ्वीराज बोले- भीड़ नियंत्रण में रही चूक

जगन्नाथ रथ यात्रा हादसा: मंत्री पृथ्वीराज बोले- भीड़ नियंत्रण में रही चूक

371
0
Jagannath Rath Yatra accident: Minister Prithviraj said – there was a lapse in crowd control

ओडिशा: ओडिशा के पुरी जिले में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में करीब 50 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब भारी संख्या में भक्त रथ खींचने के बाद सरधाबली इलाके में दर्शन के लिए जुटे हुए थे। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्रित हुए थे।

ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इसका संज्ञान ले रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की। हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि, यह घटना भारी भीड़ में दम घुटने की वजह से हुई है। अनियंत्रित भीड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। छह से सात बुरी तरह से लोग घायल हैं। मैं पुरी जा रहा हूं। मैं फोन पर स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। 

GNSU Admission Open 2026

हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब जगन्नाथ मंदिर से रथ गुंडिचा मंदिर की ओर सरधाबली पहुंच चुका था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे, जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवाती दास (बालिपटना) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026