Home बिहार गार्गी पाठशाला में समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह ने बांटे दरी

गार्गी पाठशाला में समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह ने बांटे दरी

573
0
Social worker Sardar Paramjit Singh distributed carpets in Gargi Pathshala

सासाराम। सासाराम स्थित अमरा तलाब पर संचालित गार्गी पाठशाला में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह ने गार्गी पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के लिए बैठने हेतु दरी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही, उन्होंने पाठशाला में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली समर्पित शिक्षिकाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर रोहतास जिला गार्गी अध्याय की जिला समन्वयक नूतन पाण्डेय, सासाराम की पूर्व प्रखंड प्रमुख राम कुमारी, अयान खान, सासाराम के प्रसिद्ध समाजसेवी धीरज कुमार गुप्ता तथा समाजसेवी वसंत कुमार उपस्थित रहे। सभी ने अपनी संपूर्ण सहभागिता निभाते हुए बच्चों के बीच प्रेरणादायक विचार साझा किए और इस नेक कार्य को सराहा। गार्गी पाठशाला का संचालन लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत किया जा रहा है जिसके मुख्य संरक्षक आईपीएस. विकास वैभव है।

GNSU Admission Open 2026

इस पाठशाला का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह ने गार्गी अध्याय की जिला समन्वयक नूतन पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस निःस्वार्थ सेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज में जो अलख जगाई जा रही है, उसमें नूतन जी की प्रतिबद्धता, नेतृत्व और समर्पण प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जिस लगन और जज्बे से इस अभियान को सासाराम के एतिहासिक धरती पर उतारा है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।

इस पहल को और सशक्त बनाने के लिए अपने निरंतर योगदान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कि कामनां भी की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा समाज के विकास की नींव है और इस तरह के प्रयास बिहार के हर बच्चे को शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

GNSU Admission Open 2026