Home राष्ट्रीय विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता – ‘सामूहिक प्रयास...

विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता – ‘सामूहिक प्रयास से खत्म होगी नशे की बुराई

347
0
On World Drug De-addiction Day, CM Rekha Gupta said - 'The evil of drug addiction will end with collective efforts'

 नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को एक टीम बनाकर मिलकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “इस वर्ष 2025 में हमारी दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल 1100 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जितनी भी नशीली दवाएं मिलीं, उन्हें जब्त किया है।

सरकार, पुलिस, समाज सब इसे खत्म करने के काम में लगे हैं लेकिन हम सभी को एक टीम बनाकर मिलकर काम करना होगा। मेरा मानना है कि जब हम सब मिलकर काम करेंगे, तो समाज से नशे की बुराई पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।”


GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026