Home बिहार एचडब्ल्यूसी पर शिविर के माध्यम से गांव के लोगों को भी बताया...

एचडब्ल्यूसी पर शिविर के माध्यम से गांव के लोगों को भी बताया गया योग के फायदे

349
0
The benefits of yoga were also explained to the people of the village through a camp at HWC

योग को जिंदगी का हिस्सा बनाने की दी गई सलाह

सासाराम। आज बीमारी भी लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनती जा रही है और इसे दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके भी अपना रहे हैं। उन्हीं तरीकों में से एक है योग और प्राणायाम। भोजन के साथ-साथ इनको भी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाने से कई बीमारियां दूर हो सकती है। इसी योग विद्या को अपनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार भी शनिवार को एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर यह दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और संस्थाओं के द्वारा योग शिविर लगाकर योग के बारे में जानकारी दी गई और योग करने के तरीके बताए गए। यह भी बताया गया कि योग हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है और रोग को दूर करने के लिए किस योग को अपनाया जाए। इधर रोहतास जिला के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। खासकर जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी योग शिविर का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को भी योग विद्या के बारे में बताया गया और इसे प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

GNSU Admission Open 2026

रोगी हितधारक मंच ने लोगों को किया जागरूक

फाइलेरिया के साथ-साथ विभिन्न रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर बनाए गए रोगी हितधारक मंच के द्वारा भी कई हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिले के काराकाट प्रखंड के कुरूर और धवनि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी रोगी हितधारक मंच के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने योग और प्राणायाम कर कई रोगों से मुक्ति पाने का गुर सीख।

योग से रह सकते है निरोग

रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने कहा कि योग के माध्यम से भी हम लोग कई रोगों से मुक्ति पा सकते है। उन्होंने कहा कि योग निरोग रहने का बढ़िया साधन है बशर्ते इसे नियमित करते रहें। वही कुरूर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सीएचओ रमेश राय ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिवर लगाया गया जिसमें गांव के दर्जनों महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचे और योग शिवर का हिस्सा बने। इस शिविर में गांव के लोगों मिल विभिन्न योगासन बताए गए। साथ ही इसके फायदे भी बताए गए। इधर धवनी एच डब्ल्यू सी पर सीएचसी अमृता कुमारी ने योग शिविर लगा कर लोगों को योग से निरोग रहने के फायदे बताए। इसके अलावा करगहर प्रखंड के सोनवर्षा एचडब्ल्यूसी सहित जिले के विभिन्न एच डब्ल्यू सी पर योग शिविर लगाया गया।

GNSU Admission Open 2026