111 liters of illegal foreign liquor recovered from a CNG tempo.

रोहतास जिले के सासाराम के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

कैमूर। बिहार में शराबबंदी को लागू हुए सालों बीत गए, लेकिन शराब तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब तस्कर प्रतिदिन कोई ना कोई नया रास्ता शराब तस्करी करने का निकाल रहे हैं। मोहनिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 19 समेकित जांच चौकी पर यूपी से मोहनिया की ओर जा रही एक सीएनजी टेंपो से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। वही शराब के साथ दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

गिरफ्तार शराब तस्कार की पहचान रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेदनीपुर गांव निवासी खुबलाल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रसिद कुमार और सीताराम पाल के 22 वर्षीय पुत्र रंजन पाल के रूप में हुई है। बिहार में शराबबंदी कागजों और बयानों में जितनी सख्त है,जमीनी हकीकत उतनी ही फिसलन भरी दिख रही है तस्कर बेखौफ हैं। शराब तस्कर आज पुलिस से दो कदम आगे हैं तभी गांव गांव में शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है।

चेक पोस्ट पर इतनी सुरक्षा होने के बावजूद शराब तस्कर शराब लेकर यूपी से बिहार में घुस जा रहे हैं। इस संबंध में डीड़िखीली स्थित मध्य निषेध समेकित जांच चौकी के उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान एक सीएनजी टेंपो मे तहखाना बनाकर ले जा रहे 111 लिटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है वहीं दो तस्कर की गिरफ्तारी हुई है,शराब तस्कर यूपी के चंदौली से शराब लेकर सासाराम मे डिलीवरी देने जा रहा था। दोनों शराब तस्कर और वाहन मालिक के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गए।