Home उत्तर प्रदेश देवर के लिए पति की हत्या: हाथ-पैर बांधकर गला रेता, छह जगह...

देवर के लिए पति की हत्या: हाथ-पैर बांधकर गला रेता, छह जगह से वार; एक हफ्ते के विवाद के बाद खुला खौफनाक राज

29
0
Husband murdered for brother-in-law: Throat slit, hands and feet tied, stabbed in six places; horrifying secret revealed after a week-long dispute

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात राजमिस्त्री मेहराज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके हाथ-पैर बांधकर गला रेता और छह जगह से काटा। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी रूही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह वारदात की। रूही का अपनी बहन के देवर से प्रेम-प्रसंग था। मृतक के पिता ने बहू और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रूही समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात घर के टिनशेड में सो रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गला, दोनों हाथ-पैर और पेट समेत छह जगह से धारदार हथियार से बेरहमी से काटा। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि रूही ने ही अपने रिश्ते के देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कराई है। मृतक के पिता ने बहू और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक मेहराज उर्फ मिराज राजमिस्त्री थे। शनिवार रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के टिनशेड में अलग-अलग चारपाइयों पर सोए थे। रविवार सुबह जब उनके पिता मोमीन पहुंचे तो मेहराज को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके हाथ-पैर बंधे थे और गर्दन पर गहरे घाव थे। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए।