Woman inspector dies in a road accident in Aurangabad

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला दरोगा को रौंदा, मौके पर हुई मौ/त

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला दरोगा को रौंद दिया. जिससे महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना नेशनल हाइवे-10 पर पिपरडीह मोड़ के पास की बताई जाती है. महिला दरोगा रिंकी कुमार जमुई की रहने वाली थीं वो 2020 बैच की दरोगा थीं. फिलहाल उनका परिवार पुरुलिया में रहता है. दुर्घटना में महिला दरोगा के साथ रहे कॉन्स्टेबल भीम कुमार भी गंभीर रूप से घायल बताए जाते है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

दुर्घटना की सूचना स्थानी लोगों ने पुलिस को दी और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रिंकी कुमार पहले ओबरा थाना में तैनात थीं. लगभग तीन महीने पहले ही ढ़िबरा थाना में उनका ट्रांसफर हुआ था. बुधवार सुबह ही एक केस से जुड़ी डायरी वो कोर्ट में जमा करने गई थीं. केस डायरी जमा करने के बाद रिंकी कुमारी विभाग के काम से रुकी हुई थीं.

उन्हें सुबह पटना जाना था. रात में आराम के लिए वह किसी के घर पर ठहरने जा रही थीं. तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गईं. बताया जाता है कि रात को जब रिंकी कुमार अपनी स्कूटी से जा रही थीं तो अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. एसपी अंबरीश राहुल ने पूरे मामले की जानकारी ली और जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।