Water Resources Minister Vijay Kumar Choudhary reviewed flood fighting operations and directed officials to remain vigilant.

पटना: उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर, भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध तथा कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

विजय कुमार चौधरी ने संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों को पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित नुकसान को समय रहते नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।

मंत्री ने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति पर नियमित नजर रखने और स्थानीय स्तर से मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने विभाग के सचिव और अभियंताओं समेत पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में चल रहे सभी फ्लड फाइटिंग कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकता सामने आने पर बिना देरी के जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।