Vegetable vendor killed over Rs 5 dispute, angry people block NH-33

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में महज 5 रुपए को लेकर हुए विवाद ने एक सब्जी विक्रेता की जान ले ली। मृतक की पहचान पखनपुरा गांव निवासी मो. मोसिन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के चुंगी वसूलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल ने सब्जी विक्रेता से 20 रुपये की मांग की।

मोसिन ने 15 रुपये देने की बात कही और बाकी 5 रुपये सब्जी बेचने के बाद देने का आश्वासन दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान ठेकेदार ने सब्जी तौलने वाले बटखारे से मोसिन के सीने पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोसिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के गवाह मृतक का 10 वर्षीय पोता मो. शमशाद भी था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को एनएच-33 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख घोषी और जहानाबाद के एसडीपीओ व एसडीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।