Home uttar pradesh लखनऊ में NEET के दबाव में बेटे ने की पिता की हत्या,...

लखनऊ में NEET के दबाव में बेटे ने की पिता की हत्या, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया

127
0
In Lucknow, a son killed his father under pressure to appear for NEET, dismembered him and hid the body in a drum.

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। प्रतियोगी परीक्षा NEET की तैयारी के दबाव से परेशान एक 21 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पकड़े जाने के डर से शव के टुकड़े कर उन्हें घर में एक ड्रम के अंदर छिपा दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह (50) के रूप में हुई है, जो वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक थे। 20 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को उनके घर के अंदर एक ड्रम में शव के टुकड़े मिले। शक के आधार पर पुलिस ने बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता उस पर लगातार NEET परीक्षा की तैयारी करने का दबाव बनाते थे और पढ़ाई को लेकर अक्सर डांटते थे। इसी बात को लेकर 20 फरवरी को दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर अक्षत ने घर में रखी राइफल से अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर ले जाकर उसके कई टुकड़े कर दिए। उसने शव के कुछ हिस्सों को सदरोना गांव के पास फेंक दिया, जबकि बाकी हिस्सों को घर में एक ड्रम में छिपा दिया। पुलिस को ग्राउंड फ्लोर से भी कुछ अवशेष बरामद हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026