Home uttar pradesh यूपी में BJP नेता की निर्मम हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार...

यूपी में BJP नेता की निर्मम हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार पर 50-60 चाकू से वार, मौके पर मौत

57
0
BJP leader brutally murdered in UP: Rajkumar, who was out for a morning walk, was stabbed 50-60 times, died on the spot.

गोरखपुर। गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित बरगदवा में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य राजकुमार चौहान को उस समय निशाना बनाया गया, जब वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले से घात लगाए हमलावरों ने राजकुमार चौहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमलावरों ने उन पर 50 से 60 बार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।

राजनीतिक रंजिश की आशंका
राजकुमार चौहान क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय और प्रभावशाली कार्यकर्ता माने जाते थे। ऐसे में उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में जांच में जुटी हैं। घटना के बाद बरगदवा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग दहशत में हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026