काउंटी क्रिकेट में भारतीयों का जलवा, अग्रवाल का शतक
US House rejects impeachment motion against Trump

लंदन: काउंटी क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मयंक अग्रवाल ने 177 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आकिब नबी और जयदेव उनादकट ने गेंद से प्रभाव छोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में पदार्पण किया।

ग्लमॉर्गन बनाम सरे: ओवल में ग्लमॉर्गन की टीम पहली पारी में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। सरे ने भी जवाब में 115 रन बनाए। ग्लमॉर्गन की पारी समेटने में आकिब नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक सरे ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए थे।

GNSU Admission Open 2026

मयंक अग्रवाल का 177 रन: डरहम के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने वूस्टरशायर के खिलाफ 177 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत डरहम ने पहले दिन सात विकेट पर 437 रन बनाए। अग्रवाल ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 156 मिनट क्रीज पर बिताए। उन्होंने बेन स्टोक्स के साथ 105 रन की साझेदारी की, जबकि ऑली रॉबिन्सन के साथ छठे विकेट के लिए 149 रन जोड़े।

मुकेश कुमार का पदार्पण: नॉटिंघमशायर के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काउंटी क्रिकेट में पदार्पण किया। टीम की पहली पारी में नौ विकेट गिरने के कारण उन्हें पहले दिन गेंदबाजी का मौका नहीं मिला और वह बिना खाता खोले नाबाद रहे। वहीं, ससेक्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए।