Three day free physiotherapy checkup camp starts today

डेहरी । विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था” को ध्यान में रखते हुए, नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज़ के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी जाँच शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनित सिंह एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्ञान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर संपन्न किया।

इस अवसर पर नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज़ के निदेशक प्रो. डॉ. नीरज कुमार, डीन डॉ. अबनीश रंजन, फिजियोथेरेपी इंचार्ज डॉ. नरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष श्रीमती सुष्मा कुमारी, आयोजन सचिव डॉ. दीपाली गुप्ता, ने डॉ. विजय पठानिया, डॉ. विकास, डॉ. लॉ कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के पहले दिन लगभग 50 वृद्ध जन पहुंचे, जिनकी विस्तृत जाँच एवं स्क्रीनिंग की गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श, फिजियोथेरेपी व्यायाम की जानकारी एवं जीवनशैली सुधार के उपाय बताए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए फिजियोथेरेपी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल उम्र संबंधी समस्याओं जैसे गठिया, जोड़ों का दर्द, रीढ़ एवं नसों की परेशानियों को कम करता है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक सक्रिय, स्वतंत्र और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने में भी मदद करता है। शिविर का आयोजन 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फिजियोथेरेपी विभाग, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में होगा।