The Chief Minister walked from Lok Sevak Awas 1, Aney Marg to his office, the Chief Minister's Secretariat.

आज ‘नो व्हीकल डे’ मना रहे हैं मुख्यमंत्री।

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बिना काफिले और तामझाम के कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्यों का निपटारा किया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का आग्रह किया था, इसके तहत आज स्वयं अपने आवास से अपने कार्यालय बिना वाहन के पहुंचे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील का मुख्यमंत्री खुद पालन कर रहे हैं और मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आमलोगों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का यह आग्रह दूरदर्शी तथा एनर्जी सिक्योर राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल है। राज्यवासियों से अपील है कि पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतें।