Tejashwi's letter to the CM; demand for CBI probe heats up politics.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच उठा विवाद अब एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक गतिरोध में तब्दील हो चुका है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक आधिकारिक पत्र भेजने के बाद तेजस्वी यादव ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी साझा किया है। तेजस्वी यादव ने फिर सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे घटनाक्रम की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है, क्योंकि वर्तमान पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद, मारपीट, तोड़फोड़ और कथित गोलीबारी के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बेहद गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई पर निशाना साधते हुए उन्होंने साफ कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में सच्चाई को सामने लाने के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है, जो केवल एक केंद्रीय एजेंसी ही कर सकती है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

यह पूरा मामला पटना स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता और आपसी रंजिश ने हिंसक मोड़ ले लिया था, जिसके बाद कोचिंग हब में सरेआम मारपीट, तोड़फोड़ और कथित तौर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस विवाद से जुड़े ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित परिवार और समर्थकों का आरोप है कि इस घटना में फैजल खान उर्फ खान सर की संलिप्तता है।