एक्शन में दिखे तेजस्वी यादव: मुजफ्फरपुर गोली कांड को लेकर सरकार पर हमला

पटना। मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में हुए गोलीकांड के बाद राजनीति तेज हो गई है। इस घटना में जगतवीर राय की गोली लगने से मौत हो गई थी। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं। वे आज मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने बिहार बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए है।

साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर जा रहा हूं, जहां कथित तौर पर पुलिस ने एक निर्दोष व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और संगठित अपराध पनप रहा है। मैं मांग करता हूं कि इस मामले की जांच कराई जाए और आरोपी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दी जाए।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की विदेश नीति विफल हो चुकी है और हमने देखा है कि विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी नीति बन गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एलपीजी और ईंधन की कीमतें बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण ही पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान हमारे किसी भी पड़ोसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया।