सासाराम (रोहतास)। सासाराम प्रखंड के अमरा-तलाव स्थित बाबा किड्स गार्डेन स्कूल के बच्चों का एक शैक्षणिक परिभ्रमण दल दुर्गावति जलाशय परियोजना एवं मां मुंडेश्वरी धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व स्कूल निर्देशक एवं संचालक अश्विनी कुमार एवं शिक्षक नवल किशोर ने किया। इसमें वर्ग 7 के बच्चे रागिनी कुमारी, नीतू कुमारी, जय हिंद,शिवम कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार एवं लव कुमार इत्यादि सम्मिलित हुए। सबसे पहले बच्चों को मां मुंडेश्वरी धाम का दर्शन करा कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्र छात्राएं दुर्गावती जलाशय पहुंचे। वहां शिक्षकों ने सभी बच्चों को दुर्गावती जलाशय परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ बच्चों ने भी सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए तरह-तरह के प्रश्न पूछे। शिक्षक ने बच्चों से इस पर एक रिपोर्ट भी स्कूल को सबमिट करने के लिए कहा इसके बाद बच्चों ने वहां पर वोटिंग का मनोरंजन उठाया और प्रशासन को धन्यवाद दिया कि ऐसी जगह पर आम नागरिकों के लिए पूरी सुरक्षा के साथ मनोरंजन के साधन विकसित किया जा रहे हैं । वही अभिभावक ने भी स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग किया

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA