Home बिहार जीएनएसयू में वन नेशन वन इलेक्शन पर यूथ पार्लियामेंट का हुआ आयोजन

जीएनएसयू में वन नेशन वन इलेक्शन पर यूथ पार्लियामेंट का हुआ आयोजन

252
0
Youth Parliament organized on One Nation One Election at GNSU

डेहरी। नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह- कुलाधिपति गोविन्द नारायण सिंह, कुलपति प्रो (डॉ.) जगदीश सिंह, फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ) विनोद कुमार सरोज, फैकल्टी ऑफ लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी एवं सहायक रजिस्ट्रार मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक रजिस्ट्रार मिथिलेश कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना के महत्व औऱ संविधान निर्माताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया, फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार सरोज ने युवा संसद के आयोजन के लिए नारायण स्कूल ऑफ लॉ के शिक्षकों एवं छात्रों को धन्यवाद दिया, फैकल्टी ऑफ लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है जो छात्रों को भारतीय संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराएगा, ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से होते रहेंगे ।

कुलपति प्रो (डॉ.) जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम नारायण स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों में संविधान और अपने देश के प्रति प्रेम और श्रद्धा की भावना भरेगा, सह-कुलाधिपति गोविन्द नारायण सिंह ने इस बात पर बल दिया कि देश की संसद में पारित बिलों पर हमारे विधि के छात्रों के विचार एवं सरकार को भविष्य में समुचित सरकारी अधिकारियों को प्रेषित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूनिवर्सिटी स्तर पर भी इसे आयोजित किया जाएगा। स्वागत सत्र के बाद युवा संसद की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें छात्रों ने पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया। युवा संसद का आयोजन फैकल्टी ऑफ लॉ के सहायक प्रोफेसर मृत्युंजय तिवारी एवं सुश्री भव्या रानी के संयुक्त संयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के सभी शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे छात्रों की युवा संसद में छात्रों के प्रदर्शन का फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के डीन प्रोफेसर (डॉ.) हेमंत कुमार सिंह, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के डीन प्रोफेसर (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार, फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल के डीन प्रोफेसर (डॉ.) नीरज कुमार के निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया।

GNSU Admission Open 2026

वन नेशन वन इलेक्शन रहा मुद्दा

यूथ पार्लियामेंट में वन नेशन वन इलेक्शन पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार रखे। सत्ताधारी सरकार का रोल निभा रहे छात्र छात्राओं ने जहां एक ओर वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे बता कर इसे लागू करने की मांग किया तो वहीं विपक्ष की भूमिका में बैठे छात्र छात्राओं ने इसे जनता के अधिकार का हनन बताया। सत्ताधारी सरकार की भूमिका में छात्र छात्राओं ने कहा कि देश में कई इलेक्शन होने करोड़ो रूपये खर्च होते है और वो पैसा देश की जनता का है। तो वही विपक्ष ने कहा कि वोट करना जनता का अधिकार है और वर्तमान सरकार जनता का अधिकार छिनना चाहती है

GNSU Admission Open 2026