Home बिहार इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 20 लाख नेपाली रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 20 लाख नेपाली रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

226
0
Youth arrested with 20 lakh Nepali rupees at Indo-Nepal border

मधुबनी: मधुबनी पुलिस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता मिली है। इंडो-नेपाल सीमा से सटे लदनिया थाना क्षेत्र में एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) और मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, लदनिया थाना क्षेत्र के झलौन गांव के पास एनएच-227 पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।

इसी दौरान एक बाइक की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपए बरामद किए गए। लदनिया थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव तक यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इंडो-नेपाल सीमा खुली होने के कारण अक्सर तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

GNSU Admission Open 2026

इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जयनगर बॉर्डर पर भी एसएसबी और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 20 लाख नेपाली करेंसी और लगभग 20 लाख भारतीय रुपए बरामद हुए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी और अधिक कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

GNSU Admission Open 2026