Home बिहार जल-जीवन-हरियाली दिवस का अयोजन किया गया

जल-जीवन-हरियाली दिवस का अयोजन किया गया

188
0
Water-Life-Greenery Day was organized

सासाराम। राज्य स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन और प्रभाव रखा गया। उक्त कार्यक्रम में राज्य स्तर से जल जीवन हरियाली अभियान से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा अभियान की उपयोगिता एवं इसके प्रभाव पर व्यापक चर्चा की गई। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विभागीय प्रधान सचिव, पंकज कुमार, मनरेगा आयुक्त, अभिलाषा शर्मा, जल- जीवन – हरियाली के मिशन निदेशक श्री सुमित कुमार एवं अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

जिला स्तर पर भी जल जीवन हरियाली दिवस का डीआरडीए सभागार रोहतास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें निदेशक, एनईपी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली, रोहतास एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026

राज्य स्तर से प्रसारित लघु फिल्म में रोहतास जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत-करसेरूआ, प्रखण्ड – सासाराम में अवस्थित अमृत सरोवर, ग्राम-पंचायत-मल्हीपुर, प्रखण्ड – चेनारी में अवस्थित छत वर्षा जल संचयन संरचना, ग्राम पंचायत – डिहरीयाँ, प्रखण्ड – चेनारी में अवस्थित मीरा दीदी की नर्सरी, ग्राम पंचायत–समरडिहॉ, प्रखण्ड – सासाराम में अवस्थित वृक्षोरोपण, ग्राम पंचायत महादेवा, प्रखण्ड – डिहरी में अवस्थित टपकन सिंचाई एवं जैविक विधी से स्ट्रोवेरी एवं बिन्स की खेती का प्रदर्शन किया गया। जो जिले के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। अभियान का मूल उद्देश्य प्रर्यावरण संरक्षण है, जिसमें जन भागीदारी की भी आवश्यकता है।

GNSU Admission Open 2026