Home बिहार लोकनायक जेपी की 123वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

लोकनायक जेपी की 123वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

324
0
Vice President Radhakrishnan to pay tribute to Loknayak JP on his 123rd birth anniversary

सारण: पूर्ण क्रांति के जनक और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बिहार दौरे पर हैं। आज बिहार समेत देशभर में लोकनायक को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि उपराष्ट्रपति का लगभग 45 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक घर और उनके बचपन एवं प्रारंभिक जीवन की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय भी जाएंगे। कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति पटना के लिए रवाना होंगे।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, जिले के वरीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। जिलाधिकारी अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और अन्य अधिकारी सिताब दियारा स्थित लाला टोला जाकर तैयारियों की अंतिम समीक्षा कर चुके हैं। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि उपराष्ट्रपति का आगमन सिताब दियारा स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक और प्रभावती पुस्तकालय परिसर में प्रस्तावित है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों स्थलों तथा आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे को शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अस्थायी रेड ज़ोन / ड्रोन उड़ान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इस अवधि में क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बलून, पावर ग्लाइडर, पैरामोटर, पैराग्लाइडर या अन्य गैर-पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपराष्ट्रपति के सारण आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए संपूर्ण जिले में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का जाम अथवा अवरोध न उत्पन्न हो, इसके लिए निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश दिनांक- 10.10.2025 की रात्रि 12:00 बजे से लेकर दिनांक 11.10.2025 को भ्रमण कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। हालांकि विधि- व्यवस्था एवं आवश्यक सेवाओं में संलग्न वाहनों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।





GNSU Admission Open 2026