Home बिहार राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

371
0
Various sports will be organized on National Sports Day

सासाराम। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान में 29 अगस्त को हाॅकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद का श्रद्धांजलि एवं शपथ ग्रहण समारोह का उद्घाटन न्यू स्टेडियम फजलगंज में कराया जायेगा। इसके तहत “एक घंटा खेल के मैदान में” नारों के साथ दिनांक 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेलो का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें दिनांक 29 अगस्त को हाॅकी, क्रिकेट, शतरंज एवं कबड्डी और 30 अगस्त को टग ऑफ वार (रस्साकशी), वालीबाॅल, चम्मच दौड़ और देशी खेल (पिट्टो) एवं 31 अगस्त को 50/100 मीटर दौड़, रीले दौड, म्यूजिकल चेयर, क्रिकेट एवं फुटबाॅल खेलो का आयोजन किया जायेगा। वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा विनय प्रताप ने बताया कि 31 अगस्त को रोहतास लीजेंड क्रिकेट टीम और जिला खेल कार्यालय के तरफ से स्टेडियम XI क्रिकेट टीम के बिच मैच का आयोजन किया जायेगा और अन्य खेल रोहतास जिला के खेल संघों द्वारा एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के बिच कराया जायेगा।

GNSU Admission Open 2026

अन्य मनोरंजक खेल यथा म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस देसी खेल (पिट्टो) का आयोजन सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक, शिक्षाओं एवं इक्छुक लोगों के लिए रखा गया है। सभी खेलों का आयोजन न्यू स्टेडियम, फजलगंज में किया जायेगा। साथ ही जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला सुचना जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा न्यू स्टेडियम फजलगंज परिसर में अवस्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर दिनांक 29 अगस्त से 07 सितंबर तक राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप 2025 का लाइव प्रसारण हेतु फैन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026