Home बिहार शराब तस्करी का अनोखा तरीका उजागर, शरीर पर छिपाकर ले जा रहे...

शराब तस्करी का अनोखा तरीका उजागर, शरीर पर छिपाकर ले जा रहे थे शराब; दो गिरफ्तार

227
0
Unique method of liquor smuggling exposed, two arrested for concealing liquor on their bodies

कटिहार : शराब बंदी को लेकर सरकारी विभाग कितनी भी मशक्कत कर लें, बिहार में पड़ोसी राज्यों से ‘अंगूर की बेटी’ आ ही जाती है। बिहार में शराब लाने के लिए तस्कर नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कटिहार में सामने आया है। जब दो लोग पकड़े गए तो तस्करी का अनोखा तरीका देखने को मिला, जिसमें पतला व्यक्ति मोटा दिखाई देने लगता है! मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली तो शराब तस्करी के अनोखी तरकीब का खुलासा हुआ।

दो तस्करों को पकड़ा गया तो उनके शरीर का मध्य भाग, यानी कि पेट और पीठ अनुपात से अधिक बड़े दिखाई दिए। उनकी तलाशी ली तो शर्ट के अंदर बनियान को ऊपर से टेप लगाकर ऐसी पैकिंग की गई थी कि वह कुछ बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी दिख रही थी। जब टेप निकाला गया तो बनियान ढीली हो गई और उसके अंदर से शराब की एक के बाद एक कई बोतलें निकल आईं। तस्करों ने अपने पेट और पीठ पर बनियान के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें छुपा रखी थीं। कटिहार के उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो तस्कर कुणाल कुमार और रौशन कुमार पश्चिम बंगाल से शराब लेकर बिहार आ रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

इस सूचना पर उत्पाद विभाग ने एक टीम का गठन किया। इस टीम ने उन्हें कटिहार स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से शराब के कुल 38 पीस टेट्रा पैक और 3 लीटर 750 ग्राम विदेशी शराब बरामद की गई है। सिंह ने कहा कि तस्कर कितना भी शातिर क्यों न हो वह पुलिस की आंखों से बच नहीं पाएगा। वे कोई भी तरकीब आजमा लें उत्पाद विभाग उन्हें किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगा। कटिहार जिला पश्चिम बंगाल,नेपाल और झारखंड की सीमाओं से सटा हुआ है जिसका फायदा उठाकर तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

GNSU Admission Open 2026