Home बिहार रक्सौल में दो साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी का भय दिखाकर कर...

रक्सौल में दो साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी का भय दिखाकर कर रहे थे वसूली

226
0
Two cyber fraudsters arrested in Raxaul for extorting money by threatening police custody

मोतिहारी: फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों आरोपी रक्सौल एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामला तब सामने आया जब मोतिहारी साइबर थाना को गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल नंबर 8507167492 की जानकारी मिली।

इसी नंबर से साइबर अपराधियों ने उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशुतोष कुमार तिवारी को फोन कर यह बताया कि उनका भाई पुलिस कस्टडी में है और उसे छुड़ाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। डर के माहौल और पुलिस के नाम पर दबाव बनाकर अपराधियों ने पीड़ित से सेंट्रल बैंक के खाते में रकम भी जमा करा ली। बाद में आशुतोष कुमार तिवारी को ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

GNSU Admission Open 2026

जांच के दौरान पुलिस ने हरैया थाना क्षेत्र के खाता धारक शिवपूजन प्रसाद कुशवाहा से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो साइबर ठग महेंद्र कुमार और राजा कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी के साइबर डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी फर्जी पुलिस बनकर लोगों को डरा-धमकाकर ठगी करते थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

GNSU Admission Open 2026