Home बिहार बीजेपी से टिकट मिलने के बाद देव पहुंचे त्रिविक्रम सिंह

बीजेपी से टिकट मिलने के बाद देव पहुंचे त्रिविक्रम सिंह

462
0
Trivikram Singh reached Dev after getting ticket from BJP

देव मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव प्रचार का किया शंखनाद

औरंगाबाद। औरंगाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद त्रिविक्रम सिंह बुधवार को भगवान भास्कर की नगरी देव पहुंचे। त्रिविक्रम सिंह ने देव में भगवान भास्कर की पूजा अर्चन कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से भी मुलाकात किया और औरंगाबाद को और बेहतर बनाने की बात कही। त्रिविक्रम सिंह से कहा कि भाजपा ने जिस उम्मीद और विश्वास से मुझे यहां की जनता का सेवा करने के लिए भेजा है मै उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, पेजयल समस्या उनका मुख्य मुद्दा होगा। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि मैं औरंगाबाद का बेटा हूँ और बेटे की तरह यहां के लोगों की सेवा करूंगा। वही औरंगाबाद से देव जाने के दौरान रास्ते में कई जगह लोगों ने अपने उम्मीदवार त्रिविक्रम सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। त्रिविक्रम सिंह ने भी लोगों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि सोमवार को बीजेपी ने अपनी 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें त्रिविक्रम सिंह का भी नाम शामिल है। नाम की घोषणा होने के बाद त्रिविक्रम सिंह बुधवार को औरंगाबाद पहुंचे और देव स्थित सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव प्रचार का शुरुआत किया। इसके पूर्व त्रिविक्रम सिंह ने सासाराम स्थित शक्तिपीठ मां ताराचण्डी धाम भी पहुंचे और मां के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

GNSU Admission Open 2026