औरंगाबाद। शहर का विकास को लेकर नए विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह लगातार एक्टिव मूड में नजर आ रहें है। अपने क्षेत्र के लोगों का स्वस्थ से लेकर शिक्षा, और बेहतर सड़क मार्ग को मुहैया कराने में जुट हुए है। औरंगाबाद की सड़कों को और कैसे बेहतर किया जाए और औरंगाबाद को जाम मुक्त कैसे किया जाए इसको लेकर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया। इस दौरान त्रिविक्रम नारायण सिंह ने औरंगाबाद में राज्य राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति से रूबरू करवाया।
साथ ही औरंगाबाद के मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम को दूर करने की अपनी योजनाओं से भी अवगत करवाया। बता दे कि त्रिविक्रम नारायण सिंह जब से विधायक बने है तब से वे लगातार अपने क्षेत्र में देखे जा रहें है। अपने क्षेत्र के लोगों के दुख सुख में शामिल होने के साथ साथ लोगों की समस्याएं भी सुन रहें है। चुनाव से पहले त्रिविक्रम नारायण सिंह ने लोगों से जो वादा किया था उसपर खरे उतरते दिखाई दे रहें है और औरंगाबाद में विकास और योजनाओं को लेकर वे लगातार विभागीय मंत्रियों से भी मिल रहे है।
बताते चले कि चुनाव के पूर्व त्रिविकरण नारायण सिंह ने लोगों से यह भी वादा किया था कि बिहार में जो भी योजनाएं आती है उन योजनाओं में औरंगाबाद का भी नाम शामिल होगा। इसी कड़ी में त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्री सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया। औरंगाबाद में जाम की समस्या से निजात दिलाने और औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की इस पहल को लोगों ने सराहा है।







