Home बिहार ट्रेंड डील दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी : सुरेश रूंगटा

ट्रेंड डील दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी : सुरेश रूंगटा

149
0
Trend Deal is the world's largest economic partnership: Suresh Rungta

पटना। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रुंगटा ने कहा कि यह ट्रेंड डील दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय प्रयासों से संभव हो सकी है। यह समझौता गेम चेंजर्स होगा,जो 21 सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा को तय करने वाला साबित होगा।

इससे भारत के श्रम प्रधान उत्पाद यथा कपड़ा, दवाइयाँ, इंजीनियरिंग के सामान, ऑटो पार्टस, चमड़ा, कृषि उत्पाद आदि जो पहले प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते थे, अब समझौते के बाद इन पर टैक्स या तो ख़त्म हो जाएगा या बहुत ही कम हो जाएगा,फलतः भारत अब उपरोक्त वस्तुओं को बड़ी मात्रा में यूरोपीय देशों को निर्यात कर सकेगा। ऐसे में माँग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ाना होगा,जिससे रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।

GNSU Admission Open 2026

अब यूरोप से भारत में सेमीकंडक्टर,इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर और फ़ाइनेंस के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में निवेश आयेगा। इससे देश में मैन्यूफ़ैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे।सर्विस सेक्टर और प्रोफेशनल्स ख़ासकर आईटी, फ़ाइनेंस, हेल्थ और एजुकेशन के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। इस समझौते के कारण भारतीय प्रोफेशनल्स को यूरोपीय संघ में काम करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है जो भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में मददगार साबित होगा।

GNSU Admission Open 2026