सासाराम। विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण शुरू किया गया। जिले के सभी सातों विधान सभाओं के लिए 254 सेक्टर गठित किये गये हैं। गुरुवार को प्रथम पाली में 207 – चेनारी एवं 208 – सासाराम विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा द्वितीय पाली में 209 – करगहर एवं 210 – दिनारा विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया तथा 211 – नोखा, 212 – डिहरी एवं 213 – काराकाट विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया जाएगा।
सेक्टर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा बताया गया कि सेक्टर पदाधिकारी के पास औसतन 10-12 मतदान केन्द्र हैं, जहां एक से दो घंटे की अवधि में आसानी से पहुंच सकते है। मतदान केन्द्र पर आवश्वस्त न्यूनतम सुविधा की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतदाता जागरूकता, वृद्ध जनों एवं दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने में सेक्टर ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही मतदान दिवस को दिव्यागजनों को मिलने वाली सुविधाएं तथा लाईव वेबकास्टिंग में सेक्टर आफिसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर निर्वाचन के अत्यंत महत्वपूर्ण कडी है, जो लम्बे समय तक कार्य करते है तथा निर्वावक निबंधन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा जोनल दण्डाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करते हैं।
मतदान के सात दिन पूर्व यह सेक्टर दण्डाधिकारी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर स्वीप गतिविधियों, मतदाता सूचना पर्ची के वितरण, एएसडी सूची बनाने की कार्रवाई का पर्यवेक्षण करते हैं तथा समाग्री वितरण से लेकर मॉकपोल, ईवीएम परिवर्तन, ई०वी०एम० संग्रहण निर्धारित अवधि तक मतदान समाप्त होने, निर्वाचन अभिकर्ताओं को पड़े मतो की संख्या संबंधित सूचना उपलब्ध कराने तथा मॉक पोल के समय खराब हुये ईवीएम एवं रिजर्व ईवीएम को जमा करने एवं प्रति 02 घंटे में मतदान की सूचना देने आदि में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।







