Home बिहार हाड़ कंपाने वाली ठंड से तिरहुत बेहाल, मुजफ्फरपुर में स्कूल कब तक...

हाड़ कंपाने वाली ठंड से तिरहुत बेहाल, मुजफ्फरपुर में स्कूल कब तक बंद रहेंगे?

170
0
Tirhut is suffering from bone-chilling cold, how long will schools remain closed in Muzaffarpur?

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह के समय घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह 10 बजे तक और शाम 4 बजे के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक ठंड का प्रकोप अधिक बना रहता है। हालात ऐसे हैं कि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।

GNSU Admission Open 2026

विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, शरीर को गर्म रखने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के पठन-पाठन पर 10 जनवरी तक रोक लगा दी है। वहीं, कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे के बाद शुरू किया जाए और दोपहर 3 बजे से पहले समाप्त कर दिया जाए। इन आदेशों के अनुपालन की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026