Home बिहार सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

152
0
Three killed, two injured in road accident

पटना। बिहार में पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जुगाड़ गाड़ी पर सवार लोग शनिवार की देर रात माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिये मोकामा जा रहे थे।

इस दौरान राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 33 पर अज्ञात वाहन ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।

GNSU Admission Open 2026

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी महेश मांझी (35),मुन्नी मांझी (35) और संजय मांझी (40), के रूप में की गयी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026