Home बिहार बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने...

बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं : नित्यानंद राय

50
0
There is no plan to merge the districts of Bihar and West Bengal into a Union Territory: Nityanand Rai

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और इस तरह के दावे पूरी तरह निराधार हैं।

श्री राय ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किये गए ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बयान पूरी तरह तथ्यों से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णिया सांसद लोगों को भ्रमित करने के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जनता ऐसे दावों को गंभीरता से न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

GNSU Admission Open 2026

केंद्रीय मंत्री ने सांसद के बयान को भ्रामक बताते हुए कहा कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बयान में विश्वसनीयता की कमी है। श्री राय ने दोहराया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर किसी नए केंद्र शासित प्रदेश के गठन का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

GNSU Admission Open 2026