Home बिहार कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों की चोरी,

कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों की चोरी,

151
0
Theft of lakhs by locking the room door from outside,

मोहनिया। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सरियांव गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि घर के अंदर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों रुपए के जेवरात और सामान की चोरी कर ली गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने मोहनिया थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित मोहनिया थाना अंतर्गत सरियांव गांव निवासी स्वर्गीय रामपति राम के पुत्र शंकर राम के रूप में हुई है।।

पीड़ित ने दिये गए आवेदन में बताया की 19 फरवरी की रात अपने परिवार के साथ गांव के ही एक परिचित के घर तिलक में गया हुआ था, घर पर मेरी एक पुत्री मौजूद थी, रात करीब 12:00 बजे के आसपास सभी लोग वहा से अपने घर आ गए और कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह जब परिजन दरवाजा खोलने लगे तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद है, उन्होंने अपनी पुत्री को आवाज दी जो बगल के कमरे में सो रही थी, वो आवाज सुनकर अपने कमरे का दरवाजा खोलने पहुंची तो देखा की उसके भी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दी, जहां सूचना पाकर कुछ ग्रामीण छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे और बाहर से बंद दरवाजे को खोला।

GNSU Admission Open 2026

बाहर निकलने के बाद परिजनो ने देखा की सारा सामान बिखरा पाड़ा है, अलमारी में रखें दो सोने का चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, चांदी का पेटी समेत करीब तीन से चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात गायब है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई,जहां सूचना पाकर डायल 112 पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई थी। इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार की सुबह लगभग समय 11:00 बजे फोन पर जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित द्वारा चोरी मामले में आवेदन दिया गया है, घटना स्थल पर जांच करने पुलिस गई हुई थी,कोशिश करेेंगे की जल्द से जल्द चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जाए।

GNSU Admission Open 2026