Home बिहार मुंहबोले चाचा ने मासूम से की हैवानियत, धमकी देकर फरार हुआ; पुलिस...

मुंहबोले चाचा ने मासूम से की हैवानियत, धमकी देकर फरार हुआ; पुलिस ने दबोचा

223
0
The uncle brutalized the innocent child, threatened him and fled; the police arrested him.

पटना : पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई। आरोप उसके मुंहबोले चाचा पर लगा है। परिजनों का आरोप है जिसपर सबसे ज्यादा भरोसा था, उसने ही इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का कहना है कि हैवानियत के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई थी।

लेकिन, हमलोगों ने काफी पूछताछ की तो बच्ची के आपबीती सुनाई। इसके बाद हमलोगों ने मेहंदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले मेहंदीगंज थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को भरोसेमंद रिश्तेदार बताकर उसे मौसी के घर ले जाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

GNSU Admission Open 2026

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेहंदीगंज थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आज न्यायालय में उसका कलमबंद बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026