Home बिहार रोहतास जिले में जल्द ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रक्रिया होगी शुरू

रोहतास जिले में जल्द ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रक्रिया होगी शुरू

300
0
The process of electing the Youth Congress President will begin soon in Rohtas district.

सासाराम। रोहतास जिले में जल्द ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शौरव कुशवाहा ने बताया कि रोहतास युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिन के निर्देश पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का नया परिसीमन लागू किया गया है। इसके अंतर्गत सभी ज़ोनों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत नए जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

सभी इच्छुक पदाधिकारी एवं युवा साथी कार्यशाला में अनिवार्य रूप से सहभागिता कर सकेगे। सौरव कुशवाहा ने बताया कि रोहतास ज़िला में 2 ज़ोन बनाया गया है। जोन 1 में सासाराम, चेनारी, करहगर, दिनारा विधानसभा शामिल है जबकि दूसरे जोन 2 में डेहरी, नोखा, काराकाट विधानसभा को शामिल किया गया है।

GNSU Admission Open 2026