Home बिहार ब्लैक स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने एटीएम काटकर उड़ाए 2 लाख से...

ब्लैक स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने एटीएम काटकर उड़ाए 2 लाख से ज्यादा, CCTV भी तोड़ा

529
0
The miscreants who came in a black Scorpio cut the ATM and stole more than 2 lakh rupees, also broke the CCTV

मुज्जफरपुर: जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित तुर्की बाजार में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये उड़ा लिए। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। जानकारी के मुताबिक, तीन की संख्या में पहुंचे बदमाश ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। इनमें से दो बदमाश एटीएम के अंदर घुसे, जबकि तीसरा बाहर गाड़ी में मौजूद रहा।

अंदर घुसे बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा, फिर गैस कटर की मदद से एटीएम के कैश बॉक्स को काटकर उसमें रखे करीब ₹2.03 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाश एटीएम मशीन के अहम हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब बाजार खुला और स्थानीय लोगों की नजर टूटी हुई एटीएम मशीन पर पड़ी। मशीन के कई पार्ट्स बाहर बिखरे हुए थे और कैश बॉक्स गायब था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी सूचित किया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

GNSU Admission Open 2026

थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3 बजे की है। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से एटीएम को काटा और कैश बॉक्स को स्कॉर्पियो में लोड कर फरार हो गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर एटीएम लूट गिरोह की सक्रियता को उजागर किया है और जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GNSU Admission Open 2026