Home बिहार सिगरेट के पैसे मांगकर पिस्तौल लहराने वाला बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा,...

सिगरेट के पैसे मांगकर पिस्तौल लहराने वाला बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

468
0
The miscreant who was brandishing a pistol demanding money for cigarettes was caught by the villagers, and handed over to the police after a severe beating

पटना: पटना के मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिगरेट का पैसा मांगने पर बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार पर पिस्तौल तान दी। दुकानदार के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और दो बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि पिस्तौल लहराने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। घायल बदमाश को बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

चश्मदीदों के अनुसार, तीनों बदमाश बाइक से माधोपुर गांव के समीप एक किराना दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगी। सिगरेट पीने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उन्होंने धौंस जमाते हुए मना कर दिया। विवाद बढ़ा तो उनमें से एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दुकानदार को ठोक देने की धमकी दी। दुकानदार ने जान बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए। दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए, लेकिन पिस्तौल निकालकर धमकाने वाले को ग्रामीणों ने धर दबोचा और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पिस्तौल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी जब्त कीं। घायल बदमाश को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मनेर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक बदमाश को पिस्तौल और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।




GNSU Admission Open 2026