Home बिहार 10 जनवरी तक जेट स्ट्रीम का असर, पटना–आरा–मोतिहारी में कड़ाके की ठंड...

10 जनवरी तक जेट स्ट्रीम का असर, पटना–आरा–मोतिहारी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

183
0
The jet stream will continue until January 10th, with severe cold alerts issued for Patna, Ara, and Motihari.

पटना: बिहार में इस दफे अर्से बाद गर्मी और बारिश के बाद ठंड भी सही समय पर आई है। किसान इस पैटर्न की वापसी से बेहद खुश हैं, क्योंकि पिछले साल कम ठंड की वजह से रबी की खेती में काफी नुकसान हुआ था। लेकिन इस दफे ठंड अच्छी खासी पड़ रही है। लेकिन यहीं खासतौर पर शहरी लोगों के लिए कड़कड़ाती ठंड आफत लेने वाली है। बिहार के लगभग सभी जिलों में 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक धूप खिली और लोगों ने बड़े हैप्पी से हैप्पी न्यू ईयर 2026 मना लिया। लेकिन 3 जनवरी से सूर्यदेव फिर से गायब हो गए। हाल ये है कि जो पारा 2 जनवरी को 19 डिग्री के पास चला गया था वो 4 जनवरी को लुढ़क कर 14 डिग्री के आसपास आ गया।

कुल मिलाकर फिर से मौसम का वही हाल हो गया जो 31 दिसंबर से पहले तक दिख रहा था। इसके पीछे पछुआ जेट स्ट्रीम है, जो अभी ठंड को और बढ़ाएगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जो ताजा अपडेट जारी किया है, उसके अनुसार अगले 2 से 3 दिन के दौरान बिहार के अनेक स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। बात अगर अधिकतम तापमान की करें तो अगले 5 दिन यानी 9 जनवरी तक इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन 10 जनवरी को 2 से 3 डिग्री तक पारा नीचे लुढ़क सकता है। वहीं अगले 5 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।

GNSU Admission Open 2026

पटना, गया, आरा, मोतिहारी, छपरा समेत 10 जनवरी को अधिकतम तापमान सिर्फ 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री पर आ सकता है। नीचे आप मौसम की रिपोर्ट देख सकते हैं। बात अगर 4 जनवरी की करें तो एक बार फिर से कोहरे का साम्राज्य और दांत किटकिटाने वाली कनकनी का राज पसर गया। पटना में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रही। वहीं सबसे कम तापमान (न्यूनतम) छपरा में दर्ज किया गया जो 8.2 डिग्री सेल्सियस था। सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा में रहा जो सिर्फ 19.5 डिग्री था।

GNSU Admission Open 2026