सासाराम। रोहतास जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी उदिता सिंह को रक्षा सूत्र बांधी। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद कर मोटिवेट किया गया। किसी ने आईएएस, तो किसी ने शिक्षक, तो किसी ने डॉक्टर, तो किसी ने पुलिस कर्मी बनकर बनकर समाजसेवा करने कई बात कही।
मौके पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रशासनिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत कराया। जिलाधिकारी के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को प्रेरित किया गया। छात्राओं ने आईएएस बनकर जिलाधिकारी की तरह समाजसेवा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं के बीच डायरी कलम का वितरण किया गया। मौके पर डीपीआरओ आशीष रंजन मौजूद रहें।







