आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के के संदर्भ में विभिन्न कोषांगों द्वारा किये गये कार्य, कार्य योजना तथा कार्य पूर्ण होने की अवधि पूर्ण होने के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को विभिन्न कोषांगों की समीक्षा की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी ई०वी०एम० कोषांग ने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारियों से रूट चार्ट की मांग की गयी है। पेट्रोल पम्पों के मालिकों के साथ बैठक कर ली गयी है। मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदान केन्द्रों लोकेशन के अनुसार मतदान केन्द्रों का आंकलन किया जा रहा है।
वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने निदेशित किया कि पेट्रोल पम्प को उनके नजदीकी डिस्पैच सेंटर से संबंद्ध किया जाय तथा सासाराम विधान सभा में इलेक्ट्रीक वाहन के उपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवश्यकता का आकलन किया जाय। निर्वाचन में आईटी एप्लीकेशन के उपयोग के समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जन सामान्य को आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के संबंध में शिकायत हेत सी विजिल ऐप एवं उड़न दस्ता दल तथा एसएसटी द्वारा इनटर सेप्शन एवं सीजर हेतु ई एस एम एस का प्रशिक्षण आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पहले दिया जाय। इसके अतिरिक्त मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों को भी संबंधित ए पी पी एस की जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्वाचन में सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तैयार करने तथा स्वीप आईकॉन का चयन करने के लिए स्वीप कोषांग के पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
साथ ही कैम्पस एमेस्डर के साथ बैठक आयोजित करने एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप को सक्रिय करने का भी निर्देशित किया गया। ताकि लोगों को विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के संबंध में सामान्य जानकारी प्राप्त होती रहे। विधान सभा आम निर्वाचन के पर्वेक्षण हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा प्रतियुक्त किये जाने वाले प्रेक्षकों के लिए अतिथि गृह में व्यवस्था, आवासन, उनके लिए वाहन की व्यवस्था, सुरक्षा पदाधिकारी एवं संपर्क पदाधिकारी की प्रतियुिक्ति तथा खाने पीने की व्यवस्था पूर्व से कर लेने हेतु कोषांग के नोडल पदाधिकारी अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्त्ता, को दिया गया। साथ ही रोहतास जिला की सभी सात विधान सभा के लिए वज्रगृह, मतगणना केन्द्र की स्थापना बाजार समिति, तकिया सासाराम में की गयी है, जिसके ले आउट को भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन हेतु प्रेषित करने के लिए ब्रजगृह के नोडल पदाधिकारी उपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निदेशित किया गया।







