Home बिहार जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के साथ किया समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के साथ किया समीक्षा बैठक

364
0
The District Magistrate held a review meeting with various departments.

सासाराम। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को विभिन्न कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की गई। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अनुमंडल स्तर पर संचालित ईवीएम प्रदर्शन तथा वाहन के माध्यम से जन समान्य के बीच ईवीएम जागरूकता के लिए चलाये जा रहे ईवीएम प्रदर्शन को निर्वाचन घोषणा के उपरांत बंद कर दिया गया है। विधानसभा वार निर्मित डिस्पैच सेंटर की मानक के अनुसार तैयारी हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से पत्राचार किया गया है।

सभी मतदान केन्द्रों से लाईव वेबकास्टिंग हेतु सॉकेट लगाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निदेशित किया गया, जिसका सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी के माध्यम से कराया जाना है। समीक्षा में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी राजनैतिक दलों को निर्वाचन में व्यय की सीमा एवं व्यय की विधि के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, नामांकन के समय रेट कार्ड एवं व्यय पंजी उपलब्ध कराई जायेगी। DEMP के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फोर्स डेवलपमेंट के आलावा सभी प्रविष्टि कर दी गई है तथा कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। वही प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण समाग्री के माध्यम से छोटे-छोटे ग्रुप में प्रशिक्षण दिया जाना है, प्रशिक्षण का टेस्टिमोनियल तैयार किया जाना है।

GNSU Admission Open 2026

आयोग के निदेश के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी को 100-100 वोट डालकर सीयू डाटा से मिलान किया जाना है। साथ हीं प्रशिक्षण स्थल पर टीवीसीसीटीवी का अधिष्ठापन तथा मॉडल मतदान केन्द्र की व्यवस्था कराने हेतु निदेशित किया गया। वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा सासाराम विधानसभा के पांच मतदान केन्द्रों में इलेक्ट्रीकल वाहन का उपयोग करने तथा उन्हीं मतदान केन्द्रों में 02-02 महिला कर्मियों को मतदान कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त करने हेतु निदेशित किया गया। साथ हीं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नोटिस तामिला कराने तथा बाउन डाउन करने हेतु निदेश दिया गया।

GNSU Admission Open 2026