Home बिहार जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, सात मामलों पर त्वरित कार्रवाई...

जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, सात मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

12
0
The District Magistrate heard grievances at the 'Janata Darbar' and issued instructions for immediate action on seven cases.

अतिक्रमण, भूमि विवाद और भरण-पोषण से जुड़े मामलों की सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को जल्द निष्पादन का आदेश

सासाराम: रोहतास के जिलाधिकारी ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल सात आवेदनों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सबसे पहले खैरा थाना क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी रविंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आवेदन दिया।

GNSU Admission Open 2026

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने डेहरी के अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवैया गांव निवासी शिवजी सिंह ने बीएनएस की धारा 163 हटाने और खेती कराने की मांग से संबंधित आवेदन सौंपा। इस मामले की जांच और कार्रवाई के लिए बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, बड़डी थाना क्षेत्र के बरेया गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह ने अपने वृद्ध पिता के भरण-पोषण के लिए पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शेष चार आवेदनों पर भी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को न्याय और राहत समय पर मिल सके।